समाजसेवी शेखर सिंह ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत मदनपुर वासियों को दी शुभकामना संदेश
मदनपुर।समाजसेवी शेखर सिंह ने नगर पंचायत मदनपुर की समस्त जनता एवं पूरे औरंगाबाद जिले वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा आजादी हमें अनगिनत शहीदों के बलिदान से मिली है। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करके उस बलिदान का सम्मान करना है। आइए इस 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर एकजुटता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना के साथ अपने नगर और जिले को स्वच्छ, शिक्षित और समृद्ध बनाएं।
जय हिन्द, जय भारत!