गुना नगर: गुना में आफत की बारिश, नदी-नालों का विकराल रूप, कॉलोनियों में पानी; SDERF ने रेस्क्यू शुरू किया
गुना में 11 अगस्त को हुई तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से नानाखेड़ी, गोविंद गार्डन और पटेल नगर में जलभराव हो गया। कई घरों में पानी घुसा, जबकि फंसी एक महिला का SDERF टीम ने रेस्क्यू किया। गुनिया नदी उफान पर आ गई और बाजार में घुटनों तक पानी भर गया। हालात को देखते हुए बुधवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई।