कसरावद: नर्मदा तट से कसरावद की सड़कों तक दिनभर गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, कावड़ियों की भीड़ से भक्तिमय हुआ माहौल
श्रावण माह के दूसरे सोमवार को नर्मदा तट से लेकर कसरावद क्षेत्र के विभिन्न मार्ग दिनभर कावड़ियों से भरे नजर आए। हाथों में कावड़ थामे श्रद्धालु मां नर्मदा का जल भरकर उत्साह और भक्ति के साथ पैदल शिवालयों की ओर रवाना हुए। सड़कों पर जगह-जगह कावड़ियों की टोलियां नजर आईं। इस दौरान ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘भोलेनाथ महाराज की जय’ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।