रजौली: गुरु महापर्व को लेकर अमावां संगत ने मांगी विशेष सुरक्षा
Rajauli, Nawada | Sep 28, 2026 रजौली। श्री उदासीन संगत अमावां में 5 से 8 अक्टूबर तक होने वाले गुरु महापर्व को लेकर न्यासधारी महंत डॉ. स्वामी दयानंद मुनि ने एसडीओ को आवेदन देकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। आवेदन में पूर्व विवाद और कांड संख्या 261/2026 का हवाला दिया गया है। महंत ने पर्याप्त महिला-पुरुष पुलिस बल, दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति और विशेष गश्ती की मांग की है।