छतरपुर नगर: हिनौता में दुकानदार से दबंगों ने की मारपीट, पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप; एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित
हिनौता थाना क्षेत्र के ग्राम हिनौता निवासी अभय सिंह ने कुछ लोगों पर दुकान हटाने को लेकर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि स्थानीय पुलिस से उचित कार्रवाई नहीं होने पर वह शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। अभय सिंह ने शुक्रवार की शाम 4 बजे बताया कि वह गांव में किराना की गुमटी चलाता है।