बड़वारा: बड़वारा अस्पताल से विधायक निधि की एंबुलेंस महीनों से लापता, ब्लॉक कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Badwara, Katni | Aug 14, 2026 कटनी जिले के बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक बेहद हैरान कर देने वाला और गंभीर मामला प्रकाश में आया है। बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र को पूर्व विधायक निधि से स्वीकृत की गई एक एंबुलेंस पिछले कई महीनों से रहस्यमयी ढंग से गायब है। ताज्जुब की बात यह है कि इस अति-आवश्यक वाहन की गुमशुदगी की भनक न तो स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को है और न ही स्थानीय प्रशास