#बेल्थरारोड में पहली बार 30 मीटर ऊंचा #तिरंगा लहराएगा, श्रीरामलीला मैदान बनेगा देशभक्ति का गवाह
#बलिया: #बेल्थरारोड में आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेल्थरारोड में इस बार देशभक्ति का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नगर के #श्रीरामलीला मैदान में पहली बार 30 मीटर ऊंचे विशाल #राष्ट्रीय #ध्वज का भव्य ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरे आयोजन को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह है।
#नगर_पंचायत #चेयरमैन श्रीमती #रेनू_गुप्ता एवं चेयरमैन प्रतिनिधि #दिनेश_गुप्ता की पहल पर आयोजित हो रहे इस विशेष कार्यक्रम में सलेमपुर लोकसभा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशाल तिरंगे के ध्वजारोहण के साथ श्रीरामलीला मैदान देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के रंग में रंग जाएगा।
नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लगातार दो कार्यकाल नगर पंचायत चेयरमैन और वर्तमान में तीसरे कार्यकाल में चेयरमैन प्रतिनिधि के रूप में दिनेश गुप्ता की पहल से नगर को पहली बार इतना ऊंचा और विशाल राष्ट्रीय ध्वज मिलने जा रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोरख पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी, दीपक कन्नौजिया, पंकज मोदी, आलोक गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, सुरेश त्रिपाठी, रमेश मद्धेशिया, परवेज हमजा गुड्डू, सखीचंद राजभर, राजदेव तुरहा, मृत्युंजय गुप्ता, कमलेश फौजी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं नगरवासी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती रेनू गुप्ता करेंगी, जबकि संचालन की जिम्मेदारी भाजपा नेता प्रमोद सिंह संभालेंगे। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां लगातार जारी हैं।
30 मीटर ऊंचे तिरंगे की शान और स्वतंत्रता दिवस का उत्साह: बेल्थरारोड में इस बार आजादी का जश्न कुछ खास अंदाज में मनाया जाएगा।#IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #BeltharaRoad #Ballia #Tiranga #NationalFlag #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #Patriotism #ProudIndian #IndianFlag #TirangaPride #JaiHind #IndiaIndependenceDay #DeshBhakti