शाहजहांपुर: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को सदर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने, शारीरिक संबंध बनाने, धोखाधड़ी, मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सुधांशु त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 20 जून को महिला की तहरीर पर विशाल शर्मा समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।