चौरीचौरा: चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी का केस दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के खैराबाद निवासी विमला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक सप्ताह पूर्व मेरे पड़ोस के शत्रुघ्न, पथरु,किशोरी विद्यावती के द्वारा बच्चों के झगड़े को लेकर लाठी डंडा सहित हमारे दरवाजे पर चढ़ आए और गाली गलौज करते हुए हम लोगों को मारने पीटने लगे जब वहां गांव के लोग इकट्ठा हुए तो वह लोग हम लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए ।