बादल अकादमी के नृत्य मंडप में आज द न्यूज़ पिंच के फाउंडर श्री अभिनव पांडेय ने युवाओं को सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यशाला के दौरान उन्होंने कंटेंट बनाने, सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की और युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए।
युवाओं के लिए यह सत्र सोशल मीडिया को बेहतर तरीके से समझने और अपनी रचनात्मकता को डिजिटल मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का एक उपयोगी अवसर रहा।