रामपुर: भारी बारिश से फसलें तबाह, प्रशासन सर्वे में जुटा, ग्राम लदौरा में विधायक ने किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Sep 28, 2026 दो दिन हुई लगातार बारिश से रामपुर में किसानों की धान, उड़द और चारे की फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो गईं। सोमवार को दोपहर 12 बजे शहर विधायक आकाश सक्सेना ने राजस्व अधिकारियों संग ग्राम लदौरा व आसपास के क्षेत्रों में जाकर नुकसान का जायजा लिया। किसानों का दर्द सुन विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है और किसी भी प्रभावित किसान को छूटेगा नही।