खजनी: सिकरीगंज थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से कृषि सेवा केंद्र में लगी आग, लाखों का सामान हुआ राख
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित श्री गुरु कृपा कृषि सेवा केंद्र में गुरुवार शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों ने तत्काल केंद्र संचालक और डायल 112 को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया है।