विदिशा नगर: ताम्रकार समाज द्वारा बाढ वाले गणेश मंदिर पर अखंड रामायण पाठ के बाद पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन
रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर ताम्रकार समाज, रेणुका महिला मंडल और सहस्त्रबाहु युवा संगठन के माध्यम से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा था, रविवार दोपहर 1 बजे रामायण पाठ समाप्त होने के बाद पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है इसमें विदिशा ताम्रकार समाज के परिवार के सदस्य और प्रदेश समिति के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए हैं।