हाथरस: सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों से एक महिला ने पिया तेजाब, हालत बिगड़ने पर कराया अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते तेजाब पी लिया। तेजाब पीने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में महिला को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिला के बारे पुलिस को सूचना दी गई।