सतना के टिकुरिया टोला में धर्मांतरण की साज़िश? चंगाई सभा पर बजरंग दल का धावा, 7 मिशनरी हिरासत में
सतना जिले के टिकुरिया टोला क्षेत्र में धर्मांतरण का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ पूजा-पाठ के नाम पर लोगों को इकट्ठा कर चंगाई सभा चलाई जा रही थी, जिसकी भनक लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और बस्ती में घुसकर मामले की सच्चाई सामने लाई।
हंगामे और विरोध की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 7 मिशनरी और महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। तलाशी के दौरान मौके से क्रॉस और कई धार्मिक किताबें भी बरामद की गई हैं। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की गहनता से जाँच कर रही है।
#SatnaNews #Tikuriatola #SatnaPolice #BajrangDal #MadhyaPradeshNews