बालोद: लीड कॉलेज में प्राचार्य समेत 33 पद खाली, 3 साल से नहीं है नियमित प्राचार्य, 8 प्राध्यापक पदों पर नहीं हुई कोई नियुक्ति
Balod, Balod | Aug 16, 2026 छत्तीसगढ़ राज्य बने 26 साल बीत गए और इस दौरान प्रदेश में चार मुख्यमंत्री भी बदल गए, लेकिन बालोद जिले के लीड कॉलेज में उच्च शिक्षा की व्यवस्था अब भी बदहाल है। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करीब तीन साल से नियमित प्राचार्य नहीं है। कॉलेज का संचालन प्रभारी प्राचार्य के भरोसे चल रहा है। प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों के कई पद खाली हैं