हमीरपुर: यमुना पुल से C O सदर के स्टेनो ने नदी में लगाई छलांग, नाविकों और गोताखोरों ने निकाला सकुशल, अस्पताल में भर्ती
हमीरपुर जिला मुख्यालय में स्थित यमुना पुल से नदी में C O सदर के स्टेनो महेश पांडेय ने छलांग लगाई, नाविकों गोताखोरों की कड़ी मशक्कत से उन्हें सकुशल नदी से बाहर निकाला । अस्पताल पहुंचाया। छलांग लगाने का कारण ज्ञात नहीं हो सका। यह जानकारी शुक्रवार को पांच बजे मिली।