नवाबगंज: बाराबंकी में छात्राओं को DM का खास संदेश, 15 मेधावी बेटियों का सम्मान, बोले- सोशल मीडिया छोड़ किताबों से बढ़ाएं ज्ञान
बाराबंकी के मुजीबपुर और देवा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में गुरुवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान हाईस्कूल की 15 मेधावी छात्राओं और राज्य स्तरीय कुरास प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।