इगलास: इगलास गोरई थाना प्रभारी को किसानों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया
Iglas, Aligarh | Aug 8, 2026 इगलास। लंबे समय से चली आ रही किसानों की समस्याओं को लेकर गोरई में धरना प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री, मु्ख्यमंत्री व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी गोरई को दिया है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने गोरई सहकारी समिति पर समर्थकों को संबोधित करते हुए बताया कि दस अगस्त को अलीगढ़ तथा 12 अगस्त को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।