अथमलगोला: अथमलगोला में पाइपलाइन फटने से सड़क पर बर्बाद हो रहा है शुद्ध पेयजल
अथमलगोला बाजार स्थित एसबीआई शाखा के सामने पुरानी बाईपास सड़क पर पाइपलाइन फटने से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब दो किलोमीटर दूर गंजपर गांव स्थित पानी टंकी से जलापूर्ति होती है। क्षतिग्रस्त पाइप सड़क की सतह पर होने से जलमीनार चालू होते ही तेज बहाव के साथ पानी सड़क पर फैल जाता है। इससे सड़क पर कीचड़ और फिसलन बढ