गुन्नौर: गांव सिंघौला दौलत सिंह के निवासी युवक ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के 5 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौला दौलत सिंह निवासी जयवीर पुत्र नेत्रपाल ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही पांच लोगों ने मारपीट की है। आरोप है कि बचाने आई पीड़ित की भाभी रजनी और और उसके बड़े भाई भूरे के साथ भी मारपीट की है। जिसमें तीनों घायल हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।