जांजगीर: परसापाली पंचायत में जांच के बाद कार्रवाई न होने का आरोप, उपसरपंच और पंचों ने कलेक्टर से की शिकायत
जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम परसापाली में पंचायत के सरपंच और सचिव पर लगाए गए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मामला फिर गरमा गया है। पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि शिकायत के बाद जांच पूरी होने और रिपोर्ट सौंपे जाने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।उपसरपंच और पंचों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।