कुटुंबा: अंबा पुलिस ने 15 लीटर शराब के साथ बाइक सवार दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
अंबा थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के ढूंढा गांव स्थित विद्यालय के समीप वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 15 लीटर शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिमरा थाना क्षेत्र के चिल्हियांवां गांव निवासी आलोक कुमार एवं मंटू कुमार के रूप में हुई है।