Public App Logo
जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कर्तव्य में लापरवाही, संज्ञेय अपराध की सूचना के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने, परिवादी को कथित रूप से घंटों थाने में बैठाकर रखने और मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले में चंद्रदीप थाना के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार और एसआई अमरजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसडीपीओ की जांच में दोनों अधिकारियों पर लगे आरोप सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि सर्वोच्च न्यायालय के ललिता कुमारी फैसले के निर्देशों का पालन नहीं किया गया और थाने में सीसीटीवी व्यवस्था के रखरखाव में भी गंभीर लापरवाही बरती गई।इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह कदम स्पष्ट संदेश देता है कि कानून का पालन कराने वालों पर भी जवाबदेही तय होगी। #Jamui #JamuiPolice #Bihar #BiharPolice #SPJamui #VishwajitDayal #PoliceAction #Suspension #LawAndOrder #HumanRights #FIR #Justice #BreakingNews #BiharNews #JamuiNews #ParivartanBihar - Jamui News