गुना नगर: पेंशनर मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया, परिजनों की सतर्कता से बची जान, उपचार जारी
गुना कैंट थाना की पेंशनर मोहल्ला ने आई युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाने का प्रयास किया। 15 अगस्त को सामने आई जानकारी में जैसा प्रथम दृष्टयता बताया गया, बीते रोज युवक इरफान खान ने अज्ञात कारण से फांसी लगाने का प्रयास किया भनक लगते ही परिजनों ने तटकर युवक को जिला अस्पताल लाए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया है। पुलिस की जांच जारी है।