पाली: पाली लेखपाल संघ ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को किया पूर्ण कार्य बहिष्कार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Pali, Lalitpur | Oct 3, 2026 पाली लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने न्यायोचित आठ सूत्रीय मांगों के पूरा न किए जाने को लेकर शनिवार को, पूर्ण रूप से कर बहिष्कार किया। उन्होंने शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन पाली तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण दिवस के दौरान एसडीएम पाली घनश्याम भारती को सौंपते हुए लेखपाल संघ की 8सूत्रीय न्यायोचित मांगो को पूरा किए जाने की मांग की।