शाहबाद: छुट्टी के दिन शिविर लगाने से ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी व कृषि पर्यवेक्षक संघ ने किया इनकार
Shahbad, Baran | Sep 26, 2026 शाहाबाद तहसील क्षेत्र में छुट्टी के दिन आयोजित होने वाले शिविरों में ड्यूटी करने को लेकर ग्राम विकास अधिकारी संघ, पटवारी संघ एवं कृषि पर्यवेक्षक संघ ने विरोध जताया। तीनों संघों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अवकाश के दिन शिविर आयोजित नहीं करने और कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं बुलाने की मांग रखी।