चरखारी: खरेला में कोचिंग-प्रशिक्षण के नाम पर छात्राओं से 10-20 हजार की वसूली, जांच शुरू
खरेला कस्बे में कोचिंग और कंप्यूटर प्रशिक्षण के नाम पर छात्राओं से रुपये वसूले जाने का मामला सामने आया है। कस्बा खरेला निवासी प्रतीक्षा, रेखा, बबली, अनुराधा समेत 20 से अधिक छात्राओं ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव ने बताया कि संचालक कोचिंग के साथ हेल्थ प्रोडक्ट भी बेचता है। कुछ छात्र संतुष्ट हैं, जबकि कई रुपये वापस मांग रहे हैं।