घाटमपुर: बरनाव गाँव में जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम
घाटमपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से 71 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना पतारा चौकी क्षेत्र के बरनाव गांव की है, जहां रामस्वरूप की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।