गुन्नौर: जुनावाई ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में तैनात 10 पंचायत सहायकों की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए गए हैं
जुनावई विकासखंड क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतो में सरकारी योजनाओं और जन सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने में लापरवाही सामने आई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 10 पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए गए हैं। एडीओ पंचायत पंकज कुमार ने बताया कि लापरवाही बरतने के मामले में 10 ग्राम पंचायतो के पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए गए हैं।