रफीगंज: मध्यदेशीय हलवाई समाज की रफीगंज प्रखंड कमेटी का गठन, विनय कुमार गुप्ता अध्यक्ष और मिथिलेश कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष मनोनीत
रफीगंजRBR खेल मैदान स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में अखिल भारतीय मध्यदेशीय हलवाई समाज की प्रखंड कमेटी का गठन शुक्रवार दोपहर 1 बजे किया गया। विनय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, मिथिलेश कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, कन्हाई प्रसाद को महामंत्री, कमलेश प्रसाद गुप्ता को सचिव और बिरजू प्रसाद को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। चुनाव सुनील प्रसाद व उदय प्रताप की देखरेख में हुआ।