दुर्ग में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।
दुर्ग जिले की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप प्रथम बटालियन ग्राउंड भिलाई में स्वतंत्रता दिवस का भव्य मुख्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद जवानों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और पारंपरिक गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में राष्ट्रभक्ति का रंग भर दिया।
समारोह में शानदार परेड, मास पी.टी. प्रदर्शन, एनसीसी एवं रेडक्रॉस की सहभागिता और रंग-बिरंगे गुब्बारों का आकाश में उड़ाया जाना विशेष आकर्षण रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों, परेड दलों और मार्चपास्ट में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
तिरंगा हमारी आन, बान और शान है।
जय हिंद! 🇮🇳 भारत माता की जय!
#स्वतंत्रता_दिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #Durg #Chhattisgarh #IndependenceDay2026 जय_हिंद वंदे_मातरम्
Durg, Chhattisgarh | Aug 16, 2026