लाडपुरा: मकबरा थाने के निकट सिलेंडर चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस में की गई शिकायत
Ladpura, Kota | Aug 16, 2026 कोटा के मकबरा थाने से कुछ ही दूरी पर लखारा पाड़ा क्षेत्र में सिलेंडर चोरी की वारदात हुई। चोर रविवार सुबह 4 बजे के करीब एक मकान में घुसा और सिलेंडर चोरी करके ले गया। सिलेंडर चुराकर ले जा रहे चोर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई हैं। मकान मालिक विमला बाई ने मकबरा थाने में शिकायत दी हैं।