औरैया: रंजिश में दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट; दो बाइकें फूंकीं, पांच से अधिक घायल, विधि चंद्र मोहल्ले में मची अफरातफरी
शहर के मोहल्ला विधि चंद्र में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दो बाइकों में आग लगा दी गई। घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जालौन चौराहा निवासी वीर ठाकुर, आनेपुर निवासी देवेंद्र सि