अरवल: धान पटाते समय सांप के काटने से व्यक्ति की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Arwal, Arwal | Oct 1, 2026 खेत में धान पटाने के दौरान सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान टेकरी गांव निवासी के रूप में बताई जा रही है।