शाहजहांपुर: समाजसेवी संजय गुप्ता ने भगवान शिव का बर्फ से भव्य श्रृंगार कराया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शाहजहांपुर। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर में समाजसेवी संजय गुप्ता की ओर से भगवान शिव की शिवलिंग का बर्फ से भव्य श्रृंगार कराया गया। शिवलिंग को बर्फ से आकर्षक रूप में सजाया गया, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रृंगार के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और आरती कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्