नागौद: नागौद पुलिस ने 245 किलो गांजा जब्त किया, 3 आरोपी और 1 अपचारी बालक गिरफ्तार
Nagod, Satna | Oct 3, 2026 नागौद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 245 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपचारी बालक को भी दस्तयाब किया गया है। कार्रवाई में एक बुलेरो वाहन (MP19-CA-1061) भी जब्त किया गया है।