छबड़ा: उफनती नदी पार करके स्कूल जाते स्कूली बच्चे
Chhabra, Baran | Aug 13, 2026 बरसात के मौसम में बारा जिले के छबड़ा उपखंड की पीपली सरद से तेलनी हाई सेकेंडरी स्कूल पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों की जान हर दिन खतरे में है। पीपली सरद और तेलनी के बीच बहने वाली नदी में बारिश होते ही तेज उफान आ जाता है, लेकिन इसके बावजूद बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए इसी उफनते पानी को पार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर प्रशासन को