कुरावली: कुरावली क्षेत्र में शराब के नशे में गाली देने को लेकर विवाद, घर में घुसकर एक दर्जन युवकों ने की मारपीट
कुरावली में शराब के नशे में गाली देने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक युवकों ने एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।