सरधना: पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, टूटी पुलिया से हुई गिरफ्तारी, गैंगस्टर से था फरार
सरूरपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम देहात की संयुक्त टीम ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 हजार रुपये के एक इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल शर्मा पुत्र राजवीर सिंह, निवासी जंगोठी थाना कंकरखेड़ा, उम्र करीब 34 वर्ष के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के संबंध में सरूर पुर थाना प्रभारी गौरव सिंह ने जानकारी दी