अररिया: 48 रन से मीडिया एकादश ने जिला प्रशासन को दी करारी शिकस्त, चैंपियन ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Araria, Araria | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम, अररिया के प्रांगण में जिला प्रशासन बनाम मीडिया एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। देशभक्ति के जज्बे और खेल भावना से ओतप्रोत इस मुकाबले में मीडिया एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन की टीम को 48 रन से पराजित कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली।