रामगढ़: अलवर में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सतीश पटेल को हिरासत में लिया गया, अमित शाह की सभा में जाने से रोका गया
Ramgarh, Alwar | Aug 16, 2026 अलवर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रविवार दोपहर 3 बजे प्रस्तावित सभा से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी बीच दोपहर एक बजे रामगढ़ से अलवर जा रहे एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सतीश पटेल को बगड़ तिराया पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लिया है।