बिंदकी: रेवाड़ी फ्लाईओवर के समीप टायर फटने से बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे में गिरी, दो लोग गंभीर घायल रेफर
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-प्रयागराज हाईवे में रेवाड़ी फ्लाईओवर के समीप रविवार को दिन में करीब 11:30 बजे बाइक का एक टायर अचानक फटने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क में गिरी। जिसके चलते बाइक में सवार राहुल गुप्ता उम्र 41 वर्ष तथा सुनील उम्र 42 वर्ष घायल हुए। दोनों को पीएचसी गोपालगंज से मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के लिए रेफर किया गया।