चंदौसी: चंदौसी में प्रदेश अध्यक्ष रचना शर्मा के नेतृत्व में हरियाली तीज का उत्सव मनाया गया, महिंद्रा रेस्टोर में गूंजे देशभक्ति गीत
चंदौसी में साक्षी सेवा समिति के तत्वाधान में वृहस्पति वार शाम 5:00 के करीब फव्वारा चौक स्थित महेंद्रा रेस्टोरेंट में तीज कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सुमन मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष रंजना शर्मा ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम में स्टार परिवार के सदस्यों ने तीज से जुड़े विभिन्न गेम खेले और सावन के गीतों पर नृत्य किया