अन्तागढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतागढ़ में पीएम मोदी का मन की बात सुना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतागढ़ के एकलव्य विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग पर जोर दिया। इस दौरान सांसद भोजराज नाग, स्थानीय विधायक, बच्चे और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।