सिरसागंज: हैबतपुर अंडरपास के समीप नसीरपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर हैबतपुर अंडरपास के समीप से एक अभियुक्त को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमन पुत्र सत्येंद्र उर्फ करु, निवासी ग्राम प्रहलादपुर, थाना बरनाहल, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस के साथ बरामद किया गया।