Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

शिमला: राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके मंत्रिमंडल के शिमला राम मंदिर पहुंचने पर इसे आस्था नहीं बल्कि राजनीति बताया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय 'दीप कमल' में आयोजित कोर ग्रुप बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति "100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली" जैसी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो कांग्रेस पहले राम मंदिर का विरोध करती थी, वही अब राजनीतिक लाभ के लिए भगवान श्रीराम के दर्शन कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मंदिर श्रद्धा और आस्था का स्थान है, राजनीति का मंच नहीं। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री सनातन की ओर लौट रहे हैं तो यह अच्छी बात है, लेकिन मंदिर को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि "देर आए, दुरुस्त आए।" उन्होंने आरोप लगाया कि जो कांग्रेस पहले भगवान राम के अस्तित्व और राम मंदिर पर सवाल उठाती थी, वही आज राजनीतिक कारणों से मंदिर पहुंच रही है। � जुड़े रहिए N Star News के साथ, हर अपडेट सबसे पहले। #Himachal #Shimla #RamMandir #RamMandirDonation #BJP #Congress #JaiRamThakur #AnuragThakur #RajeevBindal #SukhvinderSinghSukhu #NStarNews #BreakingNews

MORE NEWS