अजीतमल: 13 सितंबर को मुरादगंज में मिठाई की दुकान के बेसमेंट में हुआ विस्फोट, दिल्ली में इलाज के दौरान 18 वर्षीय शिवम की हुई मौत
कस्बे के चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में 13 सितंबर को हुए सिलेंडर विस्फोट में गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय शिवम प्रजापति की बुधवार देर शाम दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शिवम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। देर रात परिजन और ग्रामीण मुरादगंज चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि 13