सहारनपुर: पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांगों को लेकर दिया धरना, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार दोपहर 1:00 बजे सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की जिला शाखा ने विभिन्न मांगों को लेकर हकीकत नगर में धरना दिया। अध्यक्षता सुभाष चंद त्यागी ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री सतीश कुमार गर्ग ने किया।