बकानी: बकानी में तेज बारिश के चलते दर्जनों दुकानों में घुसा बरसाती पानी, गुल्ले खाल पर हुए नवनिर्माण से निकासी अवरुद्ध
तेज बारिश से बकानी के मुख्य बाजार में जलभराव, दर्जनों दुकानों में घुसा पानी गुल्ले खाल पर हुए नव निर्माण से निकासी अवरुद्ध होने का आरोप, व्यापारियों को लाखों का नुकसान बकानी। कस्बे में सोमवार को हुई तेज बारिश ने मुख्य बाजार की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश का पानी निकासी का रास्ता नहीं मिलने के कारण मुख्य बाजार की दर्जनों दुकानों में घुस गया। इससे व्यापारियों को लाखों रुपये